Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

VIDEO: अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार ली दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 16th 2020 12:24 PM -- Updated: February 16th 2020 12:31 PM
VIDEO: अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार ली दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

VIDEO: अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार ली दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

नई दिल्ली। अरविंद केजरवाल ने रविवार को तीसरी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राम लीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण करवाई। उनके साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ लेी। इनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम शामिल हैं। [caption id="attachment_389406" align="aligncenter" width="700"]<a href=Arvind Kejriwal takes oath as Chief Minister of Delhi for a third term" width="700" height="400" /> अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार ली दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ[/caption] इससे पहले ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरवाल ने अपने संभावित कैबिनेट सहयोगियों के साथ शनिवार को रात्रिभोज किया और राष्ट्रीय राजधानी के विकास के ‘‘रोडमैप’’ पर चर्चा की। चर्चा में आगामी तीन महीनों के दौरान उठाए जाने वाले कदमों को प्राथमिकता दी गई। केजरीवाल ने रात्रिभोज कार्यक्रम के बारे में ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली मंत्रिमंडल के नामित साथियों के लिये अपने आवास पर रात्रिभोज आयोजित किया। चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।'  गौर हो कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा ने आठ सीटें जीतीं। कांग्रेस लगातार दूसरी बार भी खाता नहीं खोल सकी। यह भी पढ़ेंपंजाब ने हिमाचल को दिया चीनी की आपूर्ति करने का प्रस्ताव
---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK