Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

बाबुल सुप्रियो ने भाजपा को छोड़ TMC का दामन थामा

Written by  Arvind Kumar -- September 18th 2021 02:59 PM -- Updated: September 18th 2021 03:16 PM
बाबुल सुप्रियो ने भाजपा को छोड़ TMC का दामन थामा

बाबुल सुप्रियो ने भाजपा को छोड़ TMC का दामन थामा

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो औपचारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद सुप्रियो ने भाजपा छोड़ दी थी। उसके बाद उन्होंने राजनीति छोड़ने की बात की थी। लेकिन अब वे टीएमसी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कहा है कि वे राजनीति में सिर्फ समाज सेवा के लिए आए थे। अब उन्होंने अपनी राह बदलने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा था कि लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में रहने की जरूरत नहीं है। वे राजनीति से अलग होकर भी अपने उस उदेश्य को पूरा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- पूरा पंजाब नहीं बल्कि पूरा देश मोदी सरकार के ख़िलाफ़: सुखबीर सिंह बादल यह भी पढ़ें-  भारत ने हासिल किया नया कीर्तिमान, एक दिन में 2 करोड़ से अधिक टीके लगे Babul Supriyoइस बीच टीएमसी नेता कुणाल घोष का कहना है कि भाजपा के कई नेता टीएमसी नेतृत्व के संपर्क में हैं। वे भाजपा से संतुष्ट नहीं हैं। एक (बाबुल सुप्रियो) आज शामिल हुए, दूसरा कल शामिल होना चाहता है। यह प्रक्रिया चलती रहेगी। रुको और देखो।


Top News view more...

Latest News view more...