Sun, Apr 5, 2026
Whatsapp

विधायक कुलदीप वत्स का आरोप, नशे तस्करों का विरोध करने पर मिल रही धमकियां, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 01st 2022 03:36 PM
विधायक कुलदीप वत्स का आरोप, नशे तस्करों का विरोध करने पर मिल रही धमकियां, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

विधायक कुलदीप वत्स का आरोप, नशे तस्करों का विरोध करने पर मिल रही धमकियां, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

झज्जर: बादली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक कुलदीप वत्स ने रोहतक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा वर्ग नशे के जाल में फंसता जा रहा है। विरोध करने पर नशे के कारोबारी उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी सूरत में अपने हल्के में नशा नहीं पनपने देंगे और किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। Badli MLA Kuldeep Vats serious allegations against Manohar Dushyant government in press conference कुलदीप वत्स ने प्रदेश में बढ़ रहे नशे के चलन के लिए गठबंधन सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि झज्जर पुलिस ने उनका काफी सहयोग किया है और आज नशे के कारोबार में काफी कमी आई है। उन्होंने मुंबई में शहीद हुए नवीन वशिष्ट के परिवार को एक सरकारी नौकरी और सरकार की तरफ से मिलने वाली सम्मान राशि जल्द देने की भी अपील की है। Badli MLA Kuldeep Vats serious allegations against Manohar Dushyant government in press conference सरकार पर निशाना साधते हुए कुलदीप वत्स ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने जिस तरह से शराब पीने की उम्र 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष की है यह सीधा सीधा युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाला काम है। सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही का काम कर रही है ना तो वह विपक्ष की बात सुन रही है और ना ही विधानसभा में बोलने दे रही है, जनता देख रही है वर्तमान सरकार घोटालों की सरकार है प्रदेश में हो रहे घोटालों की जांच ना करवा कर सरकार घोटालेबाजों को बचाने का काम कर रही है। Badli MLA Kuldeep Vats serious allegations against Manohar Dushyant government in press conference


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK