Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

चंडीगढ़ के क्लबों में हुक्का बार के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- October 13th 2020 05:01 PM -- Updated: October 13th 2020 05:03 PM
चंडीगढ़ के क्लबों में हुक्का बार के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध

चंडीगढ़ के क्लबों में हुक्का बार के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध

चंडीगढ़। शहर में गुपचुप तरीके से चल रहे हुक्का बार पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने आदेश जारी करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में किसी भी बार में हुक्का नहीं परोसा जाएगा। [caption id="attachment_439703" align="aligncenter" width="700"]Hookah Bars Chandigarh चंडीगढ़ के क्लबों में हुक्का बार के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध[/caption] दरअसल प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परिदा ने डीसी मनदीप सिंह बराड़ को निर्देश दिए थे कि वह शहर में हुक्का के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएं। Hookah Bars Chandigarh यह भी पढ़ें- पेंशनभोगियों के लिए हरियाणा पुलिस का बड़ा फैसला कोरोना महामारी के समय में हुक्का बार का इस्तेमाल संक्रमण को फैला सकता है। इसी के चलते प्रशासन ने सभी होटल, रेस्टोरेंट, बार, पब और डिस्को आदी में हुक्का के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। Hookah Bars Chandigarh यह भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर प्रशासन ने कहा कि हुक्का लोगों के स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक है। प्रशासन के मुताबिक बार में हुक्का को एक आम कटोरे, पाइप और एक नली के माध्यम से उपभोग किया जा रहा है, जिससे करोना के फैला का खतरा बढ़ जाता है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK