Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

AAP का सीएम उम्मीदवार बनते ही ट्रोल हो गए भगवंत मान, लोगों ने कहा: खुद शराब पीने वाले कैसे पंजाब को करेंगे नशा मुक्त

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 18th 2022 05:07 PM -- Updated: January 18th 2022 05:40 PM
AAP का सीएम उम्मीदवार बनते ही ट्रोल हो गए भगवंत मान, लोगों ने कहा: खुद शराब पीने वाले कैसे पंजाब को करेंगे नशा मुक्त

AAP का सीएम उम्मीदवार बनते ही ट्रोल हो गए भगवंत मान, लोगों ने कहा: खुद शराब पीने वाले कैसे पंजाब को करेंगे नशा मुक्त

punjab assembly election: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने संगरूर से सांसद भगवंत मान को पंजाब में सीएम उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। आप के इस ऐलान के बाद भगवंत मान को लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। <a href=Bhagwant Mann Signature to Essential Commodities Act, 2020 in meeting parliamentary Standing Committee" width="301" height="167" /> कांग्रेस ने उन घटनाओं की याद दिलाई जब भगवंत मान शराब पीकर सार्वजनिक जगहों पर पहुंचे। पंजाब यूथ कांग्रेस ने दावा किया कि 2015 में भगवंत मान अमृतसर में एक गुरुद्वारे में शराब पीकर पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें मंच से नीचे उतरने को कहा गया था। इसके अलावा 2016 में भगवंत मान एक अंतिम संस्कार के मौके पर भी शराब पीकर पहुंचे थे। इसके बाद परिवार ने उन्हें जब वहां से जाने को कहा तो उन्होंने हंगामा किया था।  

इसके साथ ही लोगों ने ट्विटर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए जब भगवंत मान शराब के नशे में संसद गेट के अंदर घुसते हैं। आप से ही निलंबित सांसद ने तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से इसकी शिकायत भी की थी। इसे लेकर पीएम मोदी ने भी एक बार उनपर निशाना साधा था।  शराब छोड़ने की खाई कसम 1 जनवरी 2019 में बरनाला रैली में मंच से भगवंत मान ने शराब छोड़ने की कसम खाई थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपनी मां की बात मानते हुए शराब छोड़ दी है। अब शराब को हाथ नहीं लगाएंगे, उन्होंने मंच पर अपनी माताजी और पंजाब की जनता के सामने वादा किया कि अपना तन मन धन पंजाब की सेवा के लिए लगाएंगे।  इस रैली में अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। वहीं, बीजेपी के शहजाद पुनावाला ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली को नशा युक्त बनाने के साथ साथ अब ये पंजाब को नशा युक्त बनाएंगे।   वहीं लोगों ने कहा कि खुद शराब के नशे में रहने वाले कैसे पंजाब को नशा मुक्त करेंगे। बता दें कि पंजाब में ड्रग्स की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। समय समय पर पंजाब में नशाखोरी का मुद्दा जोर शोर से उठता रहा है।

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK