सूरजपाल अम्मू के बिगड़े बोल- 'हाथों में खुजली हो रही, ओवैसी मिल जाए तो उसे CAA का मतलब समझा दूं'
वहीं राहुल गांधी पर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सीएए समझ में नहीं आ रहा क्योंकि वह पप्पू है। कभी पास नहीं हुए तो उन्हें थाईलैंड की नागरिकता ले लेनी चाहिए। अम्मू मुस्लिम समाज की बिटिया नरियाह के फरीदाबाद में शुरू किए गए क्लीनिक का उद्घाटन करने फरीदाबाद पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, पूरे प्रदेश में रोडवेज बसों का रहेगा चक्का जाम
[caption id="attachment_372712" align="aligncenter" width="700"]
सूरजपाल अम्मू के बिगड़े बोल- 'हाथों में खुजली हो रही, ओवैसी मिल जाए तो उसे CAA का मतलब समझा दूं'[/caption]
इस दौरान उन्होंने राजघाट पर कांग्रेस के धरने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की आत्मा को अशांत करने के लिए कांग्रेसियों ने राजघाट पर ड्रामा किया था। उन्होंने कहा कि 1947 में नेहरू ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन किया और उसी तरह की कोशिश सोनिया और राहुल गांधी कर रहे हैं।
---PTC News---