8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, पूरे प्रदेश में रोडवेज बसों का रहेगा चक्का जाम
8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, पूरे प्रदेश में रोडवेज बसों का रहेगा चक्का जाम[/caption]
वीरेंद्र सिंह धनकड़ ने कहा कि किलोमीटर स्कीम को सर्वोच्च न्यायालय ने भी गलत ठहराया है। लेकिन फिर भी सरकार उसे मानने के लिए तैयार नहीं है। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने बताया कि केंद्र की सरकार लगातार नव- उदारीकरण की नीतियों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। जनता की मेहनत से खड़े किए गए सरकारी विभागों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। केन्द्र सरकार का पुरानी पेंशन बहाल करने, ठेकाप्रथा समाप्त करके अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने जैसी मांगों को लेकर घोर उपेक्षा पूर्ण रवैया जारी है। केन्द्र सरकार ने न्यूनतम वेतन, काम के घंटे व स्थाई रोजगार की मूल परिभाषा को ही बदल दिया गया है। इन कानूनों के कारण से ही जहां मजदूरों की छंटनी बढ़ रही है, वहीं वेतन व अन्य सुविधाओं में कटौती की जा रही हैं। केन्द्र से लेकर राज्य तक कर्मचारियों में जबरन रिटायरमेंट का भय पैदा किया जा रहा है।
[caption id="attachment_372603" align="aligncenter" width="700"]
8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, पूरे प्रदेश में रोडवेज बसों का रहेगा चक्का जाम[/caption]
यूनियन नेताओं ने बताया कि आगामी 8 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पूरी तरह से शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएगी। हड़ताली कर्मचारी अपने अपने कार्य स्थलों पर इकठ्ठे होकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान बैठक में यूनियन नेता जिले सिंह भड़ाना, अनिल तेवतिया, बिजेंद्र आदि के अलावा सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: जेई ने दर्ज करवाया था गलत केस, मंत्री जी ने कर दिया सस्पेंड
---PTC News---