Tue, Jul 28, 2026
Whatsapp

भाजपा जुब्बल कोटखाई के विधायक व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का PGI में निधन

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- June 05th 2021 09:24 AM
भाजपा जुब्बल कोटखाई के विधायक व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का PGI में निधन

भाजपा जुब्बल कोटखाई के विधायक व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का PGI में निधन

शिमला। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व में मंत्री एवं वर्तमान में विधायक मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का पीजीआई चंडीगढ़ मे आज निधन हो गया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और पीजीआई में उपचाराधीन थे। वह बीते 15 दिन से चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती थे। शुक्रवार को ही प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने पीजीआई चंडीगढ़ जाकर उनका हाल चाल जाना था। नरेंद्र बरागटा को 13 अप्रैल 2021 को कोरोना हो गया था। इसके बाद से से उनकी सेहत लगातार खराब होती रही और अब उनका निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री सहित अन्य बीजेपी नेताओं ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक Narinder Bragta के निधन का समाचार सुन कर स्तब्ध हूँ। आज हमने एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता को खोया है। जुब्बल-कोटखाई एवं हिमाचल भाजपा सहित यह पूरे हिमाचल के लिए अपूरणीय क्षति है। यह भी पढ़ें- किसान नेताओं के बयानों में विरोधाभास यह भी पढ़ें- हुड्डा बोले- पशु मेलों की बढ़ी फीस वापस ले सरकार ईश्वर बरागटा जी की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके शोकग्रस्त परिवार को इस मुश्किल घड़ी में इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ईश्वर से ऐसी प्रार्थना करता हूँ।


Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK