Sun, Nov 8, 2026
Whatsapp

किसान नेताओं के बयानों में विरोधाभास, चढूनी ने कहा बागी तो टिकैत बोले- हमारे बच्चे हैं

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- June 03rd 2021 03:21 PM -- Updated: June 03rd 2021 03:23 PM
किसान नेताओं के बयानों में विरोधाभास, चढूनी ने कहा बागी तो टिकैत बोले- हमारे बच्चे हैं

किसान नेताओं के बयानों में विरोधाभास, चढूनी ने कहा बागी तो टिकैत बोले- हमारे बच्चे हैं

जींद। जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली के आवास का घेराव करने वाले तथाकित किसानों को लेकर किसानों नेताओं के बयानों में विरोधाभास झलक रहा है। जहां एक ओर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी इन्हें बागी कह रहे हैं तो दूसरी ओर राकेश टिकैत कह रहे हैं कि ये बागी नहीं बल्कि हमारे ही बच्चे हैं। दरअसल किसान नेता राकेश टिकैत आज जींद के खटकड़ टोल प्लाजा पर पहुंच थे। इ दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार हरियाणा में आंदोलन को केंद्र बनाना चाहती है। लेकिन हम आंदोलन को हरियाणा के जीन्द के आसपास शिफ्ट नहीं होने देंगे। यह भी पढ़ें- हरियाणा में सूरजमुखी की फसल की खरीद शुरू यह भी पढ़ें- अब घर बैठे ठीक करवा सकेंगे बिजली रीडिंग संबंधी त्रुटियां उन्होंने कहा कि इस चाल में हम सरकार को कामयाब नहीं होने देंगे। सीएम खट्टर ने आंदोलन को यहां शिफ्ट करने की पूरी जिम्मेदारी ले रखी है लेकिन ये नहीं होगा। हम किसी भी सूरत में दिल्ली नहीं छोड़ेंगे। वहीं टिकैत ने कहा कि हरियाणा चाहे 10,000 मुकदमे दर्ज करे हम दिल्ली से हरियाणा में आंदोलन शिफ्ट नहीं करेंगे। इस दौरान जब उनसे टोहाना में देवेंद्र बबली के घर का घेराव करने वाले किसानों को लेकर सवाल किया गया तो टिकैत ने कहा कि टोहाना में आंदोलन कर रहे बच्चे बागी नहीं बल्कि हमारे ही बच्चे हैं। उन बच्चों को हम समझाएंगे पुलिस को जरूरत नहीं है।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK