Wed, May 13, 2026
Whatsapp

बीजेपी सांसद नायब सैनी बोले- चढूनी और हुड्डा औकात में रहें

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 05th 2021 11:11 AM
बीजेपी सांसद नायब सैनी बोले- चढूनी और हुड्डा औकात में रहें

बीजेपी सांसद नायब सैनी बोले- चढूनी और हुड्डा औकात में रहें

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर की गई टिप्पणी को लेकर सांसद नायब सैनी ने कहा कि गुरनाम सिंह व्यपारी व राजनीतिक व्यक्ति हैं। लोगो के बीच आकर लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बारे में औकात से बाहर होकर बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि चढूनी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए औकात से ज्यादा बोलते हैं। वहीं उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंदर हुड्डा पर तीखे शब्दों में हमला करते हुए कहा कि औकात में रहकर बात करें। इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- हरियाणा में बिजली कट लगा तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें- हरियाणा में महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को एक हफ्ते आगे बढ़ाया गया दरअसल नायब सैनी पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा की जयंती के अवसर पर ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में संध्याकालीन आरती में पहुंचे थे। उनके साथ थानेसर विधायक सुभाष सुधा सहित कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सांसद नायब सैनी ने बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा ने कुरुक्षेत्र के विकास के लिए बेहद ही सराहनीय कार्य किए हैं। आज जिस ब्रह्मसरोवर पर संध्याकालीन आरती आयोजित की गई है। वह भी पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा की देन है। उनके किए हुए कार्य को कुरुक्षेत्र वासी सदैव याद रखेंगे।


Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK