Tue, Aug 19, 2025
Whatsapp

राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगा बजट सत्र, निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आर्थिक सर्वे

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 31st 2022 11:09 AM -- Updated: January 31st 2022 11:30 AM
राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगा बजट सत्र, निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आर्थिक सर्वे

राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगा बजट सत्र, निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आर्थिक सर्वे

संसद का बजट सत्र (Parliament Budget Session) आज से शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद 3:00 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। आर्थिक विकास की स्पष्ट तस्वीर बताने वाला आर्थिक सर्वे आज संसद के पटल पर रखा जाएगा। चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आर्थिक सर्वे से ये पता चलेगा कि कोरोनाकाल में भारत की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार किस तरह की रही है। आर्थिक सर्वे सर्वे मौजूदा वित्त वर्ष का लेखाजोखा होगा और अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें देश की जीडीपी के 9 फीसदी से बढ़ने का अनुमान आ सकता है। देश का आर्थिक सर्वे डिपार्टमेंट ऑफ इकनॉमिक अफेयर्स ने तैयार किया है। Parliament's Budget Session 2022 to begin with President's address; Economic Survey at 3 pm कोविड महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें दिन में अलग-अलग समय पर आयोजित होंगी, ताकि कोविड से संबंधित सामाजिक दूरी के नियमों का पालन हो सके। Parliament's Budget Session 2022 to begin with President's address; Economic Survey at 3 pm वित्त मंत्री एक फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 (Budget 2022-2023) का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र के चलते पहले 2 दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होंगे। पेगासस डील मामले में हुए नए खुलासे के बाद बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। Parliament's Budget Session 2022 to begin with President's address; Economic Survey at 3 pm मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बजट सत्र में कोरोना प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों से जुड़े मुद्दे, सीमा पर चीन के साथ गतिरोध और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का फैसला किया है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK