Mon, Jun 16, 2025
Whatsapp

आम आदमी पार्टी के सवालों पर बोले सीएम जयराम, कहा: जो प्रदेश के है ही नहीं उन्हें क्या जवाब देना

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 28th 2022 02:30 PM
आम आदमी पार्टी के सवालों पर बोले सीएम जयराम, कहा: जो प्रदेश के है ही नहीं उन्हें क्या जवाब देना

आम आदमी पार्टी के सवालों पर बोले सीएम जयराम, कहा: जो प्रदेश के है ही नहीं उन्हें क्या जवाब देना

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार के विधानसभा चुनावों में इस बार आम आदमी पार्टी ने भी ताल ठोक दी है। आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल के दम पर हिमाचल में चुनावी दंगल में उतरने को तैयार है। इन विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बना दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता हिमाचल के स्कूलों की स्थिति को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। हाल ही के दिनों में शिमला में आयोजित शिक्षा पर संवाद कार्यक्रम में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश के स्कूलों को लेकर निशाना साधा था। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल के शिक्षा मंत्री से कुछ जवाब भी मांगे थे। वहीं, कुल्लू में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी शिक्षा व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी को जवाब देते हुए कहा कि जो प्रदेश के है ही नहीं, उन्हें किसी बात का क्या जवाब देना है। यह जवाब देकर मुख्यमंत्री भी आम आदमी पार्टी के आरोपों को टाल गए। Himachal, education system, Manish Sisodia आम आदमी पार्टी हिमाचल सरकार को स्कूलों की हालत पर इस तरह से घेरा है कि मंत्रियों से लेकर विधायक तक हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था की तारीफ कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के आरोपों के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज चंबा में एक स्कूल में निरीक्षण पहुंच गए थे और छात्र को थप्पड़ मारने के बाद विवादों में घिर गए थे। CM Jairam Thakur आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले ही बीजेपी सरकार के लिए चक्रव्यूह तैयार कर दिया है। अब सरकार इस चक्रव्यूह को तोड़ने में लगी है। आम आदमी पार्टी के तेवरों से साफ जाहिर है कि इस बार हिमाचल में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK