Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

महेंद्रगढ़ में जन आशीर्वाद यात्रा, सीएम बोले- सफेदपोश दलालों के कुर्ते खूंटी पर टंगवा दिए

Written by  Arvind Kumar -- September 01st 2019 05:40 PM
महेंद्रगढ़ में जन आशीर्वाद यात्रा, सीएम बोले- सफेदपोश दलालों के कुर्ते खूंटी पर टंगवा दिए

महेंद्रगढ़ में जन आशीर्वाद यात्रा, सीएम बोले- सफेदपोश दलालों के कुर्ते खूंटी पर टंगवा दिए

महेंद्रगढ़। (मोहिंद्र भारती) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के महेन्द्रगढ़ में आगमन पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री की यात्रा महेन्द्रगढ़ हलके के गांव गुलावला प्वाइंट से शुरू होकर नांगल सिरोही, भांडोर नीची, जाटवास, सतनाली चौक से विधानसभा क्षेत्रों के गांवों से होते हुए ढाणी कुमाहारन के आखिरी गांव तक पहुंची। इसके बाद सीएम की यात्रा भिवानी जिले में प्रवेश कर गयी। [caption id="attachment_335128" align="aligncenter" width="700"]CM 1 महेंद्रगढ़ में जन आशीर्वाद यात्रा, सीएम बोले- सफेदपोश दलालों के कुर्ते खूंटी पर टंगवा दिए[/caption] मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए अनेकों जगहों पर कार्यकर्ताओं ने इंतजाम किए हुए थे। कार्यकर्ताओं के जोश व उत्साह को बरकरार रखने के लिए मुख्यमंत्री ने भी रथ से कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान सरकार के पांच साल के कार्य का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। वहीं आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद मांगा। यह भी पढ़ें : मनोज तिवारी ने दिल्ली में भी बताई NRC की जरूरत, कहा- स्थिति खतरनाक मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की अढ़ाई करोड़ जनता मेरा परिवार है। इन पांच वर्षों में लोगों की कठिनाई दूर करने का प्रयास किया है। पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे फिर भी काम नहीं होते थे। उन्होंने कहा कि पहले दफ्तरों में सफेदपोश दलालों के माध्यम से ही काम होते थे। हमने सफेदपोश दलालों के कुर्ते खूंटी पर टंगवा दिए। राज्य सरकार ने ई-दिशा के माध्यम से सभी प्रकार की सेवाएं व योजनाएं ऑनलाइन करके जनता की कठिनाई को दूर किया है। [caption id="attachment_335127" align="aligncenter" width="720"]CM 3 महेंद्रगढ़ में जन आशीर्वाद यात्रा, सीएम बोले- सफेदपोश दलालों के कुर्ते खूंटी पर टंगवा दिए[/caption] मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ लोगों की सेवा की है। इससे भ्रष्टाचारियों के होश हवास गुम हो गए हैं। इससे अब लोगों को समझ में आने लगा है कि अगर राजनीति करनी है तो बीजेपी में आना होगा। लेकिन बीजेपी में आने के बाद हमारी शर्त होती है कि वह पहले पार्टी के विचारों से सहमत हो उसके बाद ही उन्हें सही मायनों में भाजपा कार्यकर्ता माना जाता है। यह भी पढ़ें : क्या खाप पंचायतों के प्रयास से एक हो पाएगा चौटाला परिवार ? (VIDEO)

---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...