Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

Video: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया गुरुग्राम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई लताड़

Written by  Ajeet Singh -- November 07th 2019 04:09 PM -- Updated: November 07th 2019 04:10 PM
Video: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया गुरुग्राम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई लताड़

Video: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया गुरुग्राम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई लताड़

गुरुग्राम ( नीरज वशिष्ठ )। हरियाणा के मुख्यमंत्री का दूसरी बार कार्यभार संभालने के बाद हरियाणा की सबसे बड़ी पंचायत के मुखिया मनोहर लाल खट्टर औचक निरीक्षण करने के लिए गुरुग्राम पहुंचे।जहाँ मुख्यमंत्री ने ओल्ड जेल कॉम्प्लेक्स में बने डम्पिंग स्टेशन ,तो वही लघुसचिवालय ,विकास सदन में बने अंत्योदय सरल केंद्र , ई दिशा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सभी जगहों पर खामिया मिली जिससे नाराज मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लताड़ते हुए उनकी जमकर क्लास लगाई ,तो वही कूड़ा उठाने वाली कंपनी पर 25 लाख का जुर्माना लगाया।  गुरुग्राम के ओल्ड जेल कॉम्प्लेक्स में बना डम्पिंग स्टेशन जहाँ रोड के करीब हजारो टन कूड़ा पड़ा है, कूड़ा उठाने वाली कंपनी कूड़ा उठाने के नाम पर खानापूर्ति करती थी। आम लोगो से मिली शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने इस जगह का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियो को दिशा निर्देश देते हुए कहा की सम्बन्ध ने एक कमेटी बनाई जाएगी जो कंपनी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करेगी। वही लघुसचिवालय ,विकास सदन में बने अंत्योदय सरल केंद्र और ई दिशा केंद्र में भी कई खामियां मिली। जिसके देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को जमकर फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा की सरल केंद्र में आने वाले लोगो की सुविधा के लिए सचिवालय के बहार साइन बोर्ड लगाया जाये, जिससे लोगो को अपना काम करवाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वही लोगो को हो रही परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द इसे सुधारने के लिए अधिकारियो को आदेश दिया। फ़िलहाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरूग्राम दौरे के दौरान जहां अधिकारियों और कर्मचारियों की सांसे थमी रही तो वही सीएम मनोहर लाल ने जल्द ही हरियाणा की सेवा के लिए मंत्रिमंडल के विस्तार की बात भी कही। यह भी पड़ेंभगोड़ा हीरा व्यापारी नीरव मोदी की धमकी कहा भारत को सौंपने पर कर लूँगा आत्महत्या  ---PTCNews---


Top News view more...

Latest News view more...