CM मनोहर लाल बोले- कृषि कानूनों पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, यही हाल रहा तो उनका भविष्य अंधकारमय
उन्होंने कहा कि एक तारीख से राईट टू सर्विस पोर्टल में ऑटो अपील की शुरुआत होगी। अगर दी गई अवधि में काम नहीं हुआ तो एक ऑटो अपील उनसे ऊपर के अधिकारी को जायेगी। नीचे वाले यह नहीं समझेंगे कि ऑटो अपील होने के बाद मेरा काम तो छूटा और ऊपर चला गया, उनका भी हिसाब-किताब रखा जाएगा कि उन्होंने टाइम से काम क्यों नहीं किया। हमने सिस्टम डिसेंट्रलाइज किया और सारी पावर खुद के पास नहीं रखी बल्कि अलग अलग वर्गों को बांटी है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष को मुद्दे मिलते नहीं इसलिए भ्रम और भय फैलती है। तीन कृषि कानूनों को लेकर जमीन बिकने का एमएसपी खत्म होने का और मंडियां बंद होने का भ्रम फैलाया है।
यह भी पढ़ें- लाठी-गोली से नहीं, लोगों का दिल जीतकर चलती है सरकार- हुड्डा
यह भी पढ़ें- Tokyo Paralympics: हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता रजत पदक
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हम कांग्रेस का भ्रामक प्रचार भी सहन कर रहे हैं। हमने उनसे हमेशा कहा है कि गलत को गलत और सही को सही कहें। अगर वो इसी राह पर रहे तो उनका भविष्य अंधकार में है और ये हमारे लिए अच्छी बात है। हम अगले 5 साल की भी तैयारी कर रहे हैं।