Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

खुद को कांग्रेस से अलग नहीं कर पाए हैं तंवर, अभी भी गाड़ी पर लगा है कांग्रेस का झंडा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- October 09th 2019 05:37 PM -- Updated: October 09th 2019 05:38 PM
खुद को कांग्रेस से अलग नहीं कर पाए हैं तंवर, अभी भी गाड़ी पर लगा है कांग्रेस का झंडा

खुद को कांग्रेस से अलग नहीं कर पाए हैं तंवर, अभी भी गाड़ी पर लगा है कांग्रेस का झंडा

यमुनानगर। (तिलक भारद्वाज) अशोक तंवर ने भले ही कांग्रेस को अलविदा कह दिया हो लेकिन अभी तक तंवर कांग्रेस को अपने से अलग नहीं कर पाए हैं। यही कारण था कि बुधवार को जब वह अपनी गाड़ी में यमुनानगर पहुंचे तो उनकी गाड़ी पर कांग्रेस का झंडा लगा था। हालांकि उसे कवर किया गया था लेकिन हटाया नहीं गया था। जबकि तंवर के घर से कांग्रेस के बैनर और झंडे पहले ही हटाए जा चुके हैं। [caption id="attachment_348123" align="aligncenter" width="700"]Tanwar Vehicle 2 खुद को कांग्रेस से अलग नहीं कर पाए हैं तंवर, अभी भी गाड़ी पर लगा है कांग्रेस का झंडा[/caption] जब पत्रकारों ने उनसे इसे लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 26 साल का प्यार है, धीरे-धीरे ही जाएगा। वहीं तंवर ने माना कि कांग्रेस का हाल इन दिनों बेहाल हो रहा है और यह सब उनकी वजह से है जिन लोगों ने कभी जमीन पर तो आकर काम नहीं किया। ऐसे लोगों को टिकटें थमा दीं जिन्होंने कभी कांग्रेस में आकर देखा भी नहीं। तंवर ने यह भी साफ कि अब कांग्रेस का सत्यानाश होने जा रहा है और यह सब इन्हीं लोगो की देन है। यह भी पढ़ें : कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK