Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- October 09th 2019 02:42 PM
कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले से लगभग 50 लाख सरकारी कर्मचारी और 62 लाख पेंशनधारी लाभान्वित होंगे। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। [caption id="attachment_347976" align="aligncenter" width="700"]Cabinet Minister 1 कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा[/caption] बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके लिए सरकार पर 16 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। यह भी पढ़ें : इनेलो से पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने थामा कांग्रेस का हाथ ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK