Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

ज्यादा दिन नहीं चलेगी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार: सांसद महंत बालक नाथ

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 19th 2020 05:42 PM
ज्यादा दिन नहीं चलेगी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार: सांसद महंत बालक नाथ

ज्यादा दिन नहीं चलेगी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार: सांसद महंत बालक नाथ

रेवाड़ी। (मोहिंदर भारती) राजस्थान में चल रहे घमासान पर सांसद महंत बालक नाथ ने कहा कि हम तो पहले से ही कह रहे हैं की राजस्थान में कांग्रेस की सरकार नहीं चल पायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक कलह चल रही है, उस प्रकार से अब नहीं लगता की सरकार ज्यादा दिन चल पायेगी। सांसद ने कहा कि किसानों के साथ कांग्रेस सरकार ने धोखा किया है। यह उसी की हाय का परिणाम है की कांग्रेस नेता सत्ता के लोभ में यह सब कुछ कर रहे हैं। उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा के विधायक और भाजपा की सरकार राजस्थान की जनता के साथ है। समय आने पर उचित निर्णय लिया जायेगा। अभी कांग्रेस और भाजपा किसी के पास भी बहुमत नहीं है। Congress government in Rajasthan will not last long says MP Balak Nath हरियाणा कांग्रेस कांग्रेस में चल रहे घमासान के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता सत्ता लोभी हैं। इसी कारण एक दूसरे की टांग खिंचाई करते रहते हैं। कांग्रेसी नेता पद पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, जनता के अधिकारों की नहीं। Congress government in Rajasthan will not last long says MP Balak Nath दरअसल बाबा रेवाड़ी में अस्पताल के स्थापना दिवस पर पहुंचे थे। इस दौरान सांसद बालक नाथ ने कहा कि बीमारी से बिल्कुल भी भयभीत ना होकर जनता के बीच में जाकर कोरोना संक्रमण में बढ़-चढ़कर चिकित्स्कों ने अपनी भूमिका निभाई वो सराहनीय है। सेना के जवान जहां देश की सीमांओं पर जाकर देश की रक्षा करते है उसी प्रकार डॉक्टरों ने कोरोना में योद्धा की भूमिका अदा की है। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK