Sun, Dec 21, 2025
Whatsapp

भाजपा की नीतियों के चलते कर्ज में डूबा किसान, बर्बादी के कगार पर पहुंचा: हुड्डा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- October 13th 2019 02:56 PM
भाजपा की नीतियों के चलते कर्ज में डूबा किसान, बर्बादी के कगार पर पहुंचा: हुड्डा

भाजपा की नीतियों के चलते कर्ज में डूबा किसान, बर्बादी के कगार पर पहुंचा: हुड्डा

अंबाला/कुरुक्षेत्र/यमुनानगर। हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि 2014 में भाजपा ने 154 वायदे किये थे, लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं किया। किसानों को स्वामीनाथन के भाव देने का वादा किया था। लेकिन, असलियत ये है कि किसानों को पिछले 5 साल से एमएसपी भी नहीं मिल रही है। मंडियों में धान आया हुआ है लेकिन किसानों को अभी तक पेमेंट नहीं हुई। पीपली मंडी में किसानों को 9 पैसे किलो के हिसाब से आलू बेचना पड़ा। भाजपा सरकार ने किसानों की लागत बढ़ा दी और आमदनी घटा दी। नतीजा ये हुआ कि आज हमारा किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों से पूछा कि हमारी सरकार के समय पापुलर धान और गन्ना का क्या रेट मिला था तो लोगों ने बताया कि उस समय देश में सबसे ज्यादा भाव मिलता था। हमारी सरकार के समय न तो खाद पर टैक्स था, न कीटनाशक पर टैक्स था, न ट्रैक्टर पर टैक्स था। आज हर चीज पर टैक्स पर टैक्स वसूला जा रहा है। जो कट्टा 800 रुपये का था वो आज 1400 का हो गया और वजन भी 5 किलो घटाकर कम कर दिया। हमारे समय में जीरी जहाज में गयी थी और भाजपा राज में ब्याज में गयी। गेहूं के सीजन में किसान को एमएसपी के लिये दर-दर की ठोकर खानी पड़ती है। [caption id="attachment_349280" align="aligncenter" width="700"]Hooda 2 भाजपा की नीतियों के चलते कर्ज में डूबा किसान, बर्बादी के कगार पर पहुंचा: हुड्डा[/caption] पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने 2005, 2009 में जो कहा वो किया और आगे फिर करेंगे। कांग्रेस की सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर किसान, भूमिहीन किसान का कर्जा माफ करेंगे। पहले दिन, पहले महीने से बुजुर्गों को 5100 रुपये हर महीने पेंशन देंगे। बुजुर्ग की 58 साल और महिलाओं की 55 साल करेंगे और पेंशन के लिये खाट पर बैंक नहीं जाना होगा। यह भी पढ़ें : विस चुनाव : हरियाणा को मिली केंद्रीय सुरक्षा बलों की 10 अतिरिक्त कंपनियां 'सरकार बनते ही बीपीएल परिवार के घर की महिला को चूल्हा खर्च के नाम पर 2000 रुपये हर महीने देंगे। हरियाणा रोडवेज में महिलाओं का कोई किराया नहीं लगेगा। गरीब आदमी को 100-100 गज के प्लॉट देंगे। सबको रोजगार देंगे और जब तक रोजगार नहीं मिलेगा तब तक बेरोजगारी भत्ता देंगे। पोस्ट ग्रेजुएट को 10,000 ग्रेजुएट को 7000 रुपया भत्ता देंगे। एससी वर्ग के बच्चों को पहली से 12वीं तक साल का 10,000 और 12वीं से ऊपर वाले बच्चों को साल का 15000 रुपये वजीफा देंगे। कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान और पुरानी पेंशन लागू करके देंगे, एचआरए का बकाया देंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करायेंगे। हमारी सरकार बनेगी तो एक कलम से 50 हजार सफाई कर्मचारी लगाये जायेंगे।' [caption id="attachment_349279" align="aligncenter" width="700"]Hooda 1 भाजपा की नीतियों के चलते कर्ज में डूबा किसान, बर्बादी के कगार पर पहुंचा: हुड्डा[/caption] बता दें कि हुड्डा शनिवार को नारायणगढ़ हलके में कांग्रेस प्रत्याशी शैली चौधरी, यमुनानगर के रादौर हलके से कांग्रेस प्रत्याशी बिशनलाल सैनी, कुरुक्षेत्र के लाडवा हलके से कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह और पेहोवा हलके में कांग्रेस प्रत्याशी मंदीप चटठा के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताने की अपील करते हुए कहा कि जिस प्रदेश को हमने 2014 में प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश और विकास में नंबर 1 पर छोड़ा था वो आज अपराध में बेरोजगारी में नंबर 1 पर पहुंच गया है। आज हरियाणा में बेरोजगारी की दर 28.7 प्रतिशत पूरे देश में सबसे ज्यादा है। छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां बंद हो गयी, हरियाणा के लाखों लोग बेरोजगार हो गये। यह भी पढ़ेंजितना काम हमारी सरकार में हुआ, उतना पिछले 48 सालों में नहीं हुआ : सीएम ---PTC NEWS--


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK