विस चुनाव : हरियाणा को मिली केंद्रीय सुरक्षा बलों की 10 अतिरिक्त कंपनियां
केंद्रीय बलों की तैनाती का उल्लेख करते हुए विर्क ने कहा कि पुलिस राज्य में संवेदनशील मतदान स्थलों की बारीकी से निगरानी कर रही है। सुरक्षा इंतजामों का विश्लेषण करने के बाद, उपलब्ध 130 केंद्रीय कंपनियों में से, सोनीपत जिले में 10, रोहतक और फरीदाबाद में 9-9, जींद में 8, झज्जर, भिवानी, हिसार, सिरसा और नूंह में 7-7 तथा कैथल और पलवल जिले में 6-6 कंपनी की तैनाती की जाएगी।
विर्क ने कहा कि पुलिस महानिदेशक, मनोज यादव द्वारा पहले ही पड़ोसी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों से मतदान शुरू होने के 72 घंटे पहले अंतर-राज्यीय सीमा पर अधिकतम बलों को तैनात करने के लिए अनुरोध किया जा चुका है। हम अंतर-राज्यीय नाकों व चैक-पोस्ट की सीलिंग सुनिश्चित करने के लिए अपने समकक्षों के साथ लगातार तालमेल बनाए हुए हैं। मतदान के दौरान व्यवधान पैदा करने के इरादे से असामाजिक तत्वों द्वारा घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त, मतदाताओं को नगदी व शराब आदि के प्रलोभन से लुभाने जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए भी चौकसी की बढ़ाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : करनाल से जेजेपी प्रत्याशी तेज बहादुर गिरफ्तार
---PTC NEWS---