Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

राहुल के निशाने पर मोदी सरकार, कहा- नहीं बचाएंगे ‘अयोग्य सेतु व NoWin’ जैसे एप

Written by  Arvind Kumar -- May 10th 2021 06:22 PM
राहुल के निशाने पर मोदी सरकार, कहा- नहीं बचाएंगे ‘अयोग्य सेतु व NoWin’ जैसे एप

राहुल के निशाने पर मोदी सरकार, कहा- नहीं बचाएंगे ‘अयोग्य सेतु व NoWin’ जैसे एप

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने एक बार फिर से सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ‘अयोग्य सेतु व NoWin’ जैसे ऐप लोगों को नहीं बचाएंगे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से कोरोना उन्हें भी हो रहा है जिनके पास इंटर्नेट सुविधा नहीं है।

उन्होंने वैक्सीनेशन की ओर इशारा करते हुए कहा कि केवल वैक्सीन से ही लोगों की जान बच पाएगी। इसलिए जल्द से जल्द ज्यादा संख्या में लोगों को टीका लगाया जाए। Rahul Gandhi slams Central Vista project amid COVID-19 pandemicवहीं एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा कि विदेशी सहारा पाने पर केंद्र सरकार का बार-बार छाती ठोकना निराशाजनक है। अगर मोदी सरकार ने अपना काम किया होता, तो ये नौबत ना आती। Rahul Gandhi public rallies in West Bengalउल्लेखनीय है कि देश में कोरोना भीषण रूप धारण कर चुका है। प्रतिदिन लाखों मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,66,161 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,26,62,575 हो गई है। पिछले कल 3,754 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,46,116 हो गई है।

Top News view more...

Latest News view more...