Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

कोरोना वायरस: 24 घंटे में 1200 से ज्यादा लोगों ने गवाई जान

Written by  Arvind Kumar -- July 10th 2021 11:34 AM
कोरोना वायरस: 24 घंटे में 1200 से ज्यादा लोगों ने गवाई जान

कोरोना वायरस: 24 घंटे में 1200 से ज्यादा लोगों ने गवाई जान

नई दिल्ली। भारत में COVID19 के 42,766 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,07,95,716 हो गई है। वहीं 1,206 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,07,145 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,55,033 है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.48 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.20 फीसदी और मृत्यु दर 1.32 हो गयी है। यह भी पढ़ें-  कैबिनेट विस्तार: जानिए किसे कौन सा मंत्रालय मिला है. यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन इस बीच शुक्रवार को 30 लाख 55 हजार 802 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 37 करोड़ 20 लाख 47 हजार 024 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 2204 घटने के बाद यह संख्या 115494 हो गयी है। इसी दौरान राज्य में 104 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5900440 हो गयी है जबकि 738 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 125034 हो गया है।


Top News view more...

Latest News view more...