Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

COVID-19: इस राज्य में हर रविवार को लगेगा पूर्ण लॉकडाउन

Written by  Arvind Kumar -- July 05th 2020 12:27 PM
COVID-19: इस राज्य में हर रविवार को लगेगा पूर्ण लॉकडाउन

COVID-19: इस राज्य में हर रविवार को लगेगा पूर्ण लॉकडाउन

बेंगलुरु। कोरोना वायरस मामलों की वृद्धि के बीच, कर्नाटक सरकार ने राज्य में हर रविवार पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। यह लॉकडाउन राज्य में 2 अगस्त तक जारी रहेगा। हालांकि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी। पहले से तय की गई शादियों को भी नए दिशानिर्देशों के तहत अनुमति दी जाएगी। शनिवार को, राज्य सरकार ने ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) के क्षेत्रों के तहत लॉकडाउन लगाया था। लॉकडाउन कल शाम 8 बजे से शुरू हुआ, यह सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति होगी। Karnataka imposes complete lockdown every Sunday till August 2 गौर हो कि अब तक कर्नाटक से 19,710 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 8,805 मरीज ठीक हो चुके हैं। महामारी के कारण कुल 293 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...