Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

गाय का एक दिन में रिकॉर्ड 76.61 किलो दूध का उत्पादन

Written by  Arvind Kumar -- June 29th 2020 09:57 AM
गाय का एक दिन में रिकॉर्ड 76.61 किलो दूध का उत्पादन

गाय का एक दिन में रिकॉर्ड 76.61 किलो दूध का उत्पादन

करनाल। एनडीआरआई करनाल ने कोरोना के चलते एक छोटा आयोजन करके गालिब खेड़ी गाँव से बलदेव सिंह को सम्मानित किया गया। दरअसल बलदेव सिंह के डेयरी फार्म की क्रॉसब्रेड गाय ने 24 घंटे में रिकॉर्ड 76.61 किलोग्राम दूध का उत्पादन किया है, जो एक क्रॉसब्रेड गाय का अब तक का रिकॉर्ड दूध उत्पादन है। इस गाय के दूध उत्पादन का मूल्यांकन एनडीआरआई की एक मूल्यांकन समिति द्वारा किया गया था। बलदेव सिंह और उनके भाई अमनदीप सिंह ने वर्ष 2010 और 2011 में करनाल के राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान से डेयरी पशुओं के प्रबंधन का प्रशिक्षण लिया, जहाँ से उन्होंने वैज्ञानिक प्रजनन और पशुओं को प्रबंधन के बारे में सीखा। एनडीआरआई के इस प्रशिक्षण और निरंतर तकनीकी ज्ञान ने उन्हें छोटे डेयरी फार्म के साथ डेयरी बनाने के लिए प्रेरित किया। अब बलदेव सिंह के पास कुल एचएफ व जर्सी नस्ल की 100 गाय हैं! पशुपालक बलदेव के पिता प्रीतम सिंह व भाई अमनदीप ने डेयरी किसानों और ग्रामीण युवाओं से उद्यमिता और कौशल विकास कार्यक्रम के रूप में काम करने का आग्रह किया और कहा कि एनडीआरआई, करनाल, डेयरी किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए नियमित रूप से डेयरी विकास प्रशिक्षण में लगा हुआ है। Cow produces a record 76.61 kg of milk in one day उन्होंने बताया कि होल्सटीन फ्रेशियन क्रॉस गाय नं 106232/112 एक चैंपियन है जिसका जन्म पैनमेकर एबीएस यूएसए आयातित वीर्य का उपयोग करके हुआ है इस गाय का पहला लैक्टेशन 02.01.2014 को किया गया था और एक दिन में 42 किलोग्राम का उत्पादन किया गया था। Cow produces a record 76.61 kg of milk in one day इसके दूसरे और तीसरे लैक्टेशन में 54 और 62 किग्रा दूध उत्पादन किया गया था। यह इसका चौथा लैक्टेशन है और इससे पहले यह गाय राष्ट्रीय पशुधन चैम्पियनशिप और एग्री एक्सपो -2020, बटाला पंजाब में 66.20 किलोग्राम दूध का उत्पादन कर चुकी है। इसी गाय ने लुधियाना, पंजाब में आयोजित 10 वीं पीडीएफए अंतर्राष्ट्रीय डेयरी और कृषि एक्सपो 2015 और एनडीआरआई, करनाल में राष्ट्रीय डेयरी मेला में भी इनाम जीता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके पास जर्सी गाय भी है जिनका 42 लीटर दूध का एक दिन का रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन भी पंजाब के जगराओं में जीता हुआ है। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...