Tue, Apr 30, 2024
Whatsapp

स्मृति ईरानी ने अरविंद केजरीवाल को बताया महिला विरोधी

Written by  Arvind Kumar -- February 08th 2020 04:57 PM
स्मृति ईरानी ने अरविंद केजरीवाल को बताया महिला विरोधी

स्मृति ईरानी ने अरविंद केजरीवाल को बताया महिला विरोधी

नई दिल्ली। महिलाओं से वोट डालने की अपील करने के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने केजरीवाल को महिला विरोधी बताया है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते की वे स्वयं निर्धारित कर सके किसे वोट देना है?

दरअसल अरविंद केजरीवाल ने शनिवार सुबह ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने सभी महिलाओं से ख़ास अपील की थी। अपील में कहा गया था, "जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।" यह भी पढ़ें: Delhi Election 2020: राष्ट्रपति और सीएम केजरीवाल ने डाला वोट गौर हो कि आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाल गए। इस बार कुल 1 करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता हैं। जबकि चुनाव में कुल 672 उम्मीदवार हैं जिनमें पुरुष 593 और महिला प्रत्याशी 79 हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 66 और कांग्रेस ने भी इतनी ही सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। मतदान को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा इंतजामों में दिल्ली पुलिस के 38 हजार 874 और होम गार्ड के 19 हजार जवान तैनात किए गये हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक सुरक्षा बल के जवान भी तैनात किए गए हैं। ---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...