यूनेस्को ने गुजरात के धोलावीरा को विश्व धरोहर सूची में किया शामिल
नई दिल्ली। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में भारत का एक और शहर शामिल हो गया है। यूनेस्को ने गुजरात के हड़प्पा शहर धोलावीरा को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल कर लिया है।
धोलीवारा एक लोकप्रिय स्थल है जो गुजरात के कच्छ जिले के भचाऊ तालिका में मासर एवं मानहर नदियों के संगम पर स्थित है। धोलीवारा सिंधु सभ्यता का सबसे सुंदर नगर है। यहां से जल संग्रहण के प्राचीनतम साक्ष्य मिले हैं।
यह भी पढ़ें- संयुक्त किसान मोर्चा ने किया मिशन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का ऐलान
यह भी पढ़ें- हरियाणा के मीडिया कर्मियों को सरकार की बड़ी सौगात
बता दें कि गुजरात में इससे पहले तीन विश्व धरोहर स्थल थे। पावागढ़ के पास चंपानेर, पाटन में रानी की वाव और अहमदाबाद। अब धोलावीरा के यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल होने के बाद गुजरात में 4 विश्व धरोहर स्थल हो गए हैं।