Tue, May 26, 2026
Whatsapp

US Election Results: ट्रंप और उनके समर्थक हार मानने को तैयार नहीं

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- November 08th 2020 12:23 PM
US Election Results: ट्रंप और उनके समर्थक हार मानने को तैयार नहीं

US Election Results: ट्रंप और उनके समर्थक हार मानने को तैयार नहीं

नई दिल्लीजो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाजी मार ली है। तमाम बड़े देशों के मुखिया उन्हें बधाई भी दे चुके हैं लेकिन ट्रंप और उनकी टीम फिलहाल हार मानने को तैयार नहीं है।

डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाए हैं। ट्रंप ने कहा कि ये चुनाव उन्होंने जीता है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "7 करोड़ 10 लाख लीगल वोट, अमेरिकी इतिहास में मौजूदा राष्ट्रपति को मिलने वाला सबसे अधिक वोट!" [caption id="attachment_447537" align="aligncenter" width="700"]Donald Trump on Election Result US Election Results: ट्रंप और उनके समर्थक हार मानने को तैयार नहीं[/caption] उधर ट्रंप के समर्थकों का कहना है कि वे लड़ने के लिए तैयार हैं और ट्रंप की ‘वोटर फ्रॉड’ हॉटलाइन पर काम कर रहे हैं। दरअसल ट्रंप ने मेल इन बैलेट्स की गिनती ना करने की मांग की थी। उनका मानथा था कि बड़ी संख्या में मेल इन बैलेट्स को लोगों तक पहुंचाया गया, जबकि उन्होंने यह नहीं मांगा था।' यह भी पढ़ें- बाबा का ढाबा विवाद: पैसों की धोखाधड़ी के मामले में यू-ट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ FIR दर्ज [caption id="attachment_447536" align="aligncenter" width="700"]Donald Trump on Election Result US Election Results: ट्रंप और उनके समर्थक हार मानने को तैयार नहीं[/caption] बहरहाल जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति निर्वाचित हो गए हैं। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया है। चुनाव में भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति चुनी गई हैं। वो पहली ऐसी महिला हैं जो अमेरिका के उप-राष्ट्रपति पद तक पहुंची हैं। यह भी पढ़ें- सोनीपत: जहरीली शराब से मौत मामला, मृतकों के परिवारों को मिलेगी 2 लाख की राहत राशि

Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK