भतीजे दुष्यंत चौटाला ने बताया सोते-जागते किसके सपने लेतें हैं चाचा अभय
सिरसा में जननायक जनता पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद दुष्यंत चौटाला पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।[/caption]
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डेढ़ महीने पहले से ही लोकसभा प्रभारी जेजेपी की ओर से नियुक्त कर दिए गए थे। आगामी 25 फरवरी से पहले वह अपनी रिपोर्ट देंगे, कौन से लोकसभा क्षेत्र में, कौन उम्मीदवार मजबूत है। उसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकसभा की 10 एवं 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए जेजेपी पूरी तरह तैयार है। जींद उपचुनाव के बाद जनता जननायक जनता पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है।
[caption id="attachment_259435" align="aligncenter" width="700"]
'हरियाणा के साथ लगते प्रदेशों में अपने संगठन को खड़ा करेगी JJP'[/caption]
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कि जेजेपी 22 जिलों में अपने कार्यालय खोलने की कार्रवाई में जुटी है। सिरसा में भी आज कार्यालय शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जेजेपी हरियाणा के साथ लगते प्रदेशों में अपने संगठन को खड़ा करेगी । उन्होंने कहा कि 28 फरवरी तक संगठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। गठबंधन के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। समान विचारधारा वाले लोगों से मिलकर ही आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी।
यह भी पढ़ें: हरियाणा बजट सत्र पर बोले तंवर, इस सरकार से नहीं कोई उम्मीद