Tue, May 20, 2025
Whatsapp

टेक्निकल फॉल्ट आने से वंदे भारत ट्रेन की इमरजेंसी ब्रेक हुई जाम, दिल्ली-बनारस रूट 3 से 4 घंटे रहा बाधित

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- October 08th 2022 03:23 PM
टेक्निकल फॉल्ट आने से वंदे भारत ट्रेन की इमरजेंसी ब्रेक हुई जाम, दिल्ली-बनारस रूट 3 से 4 घंटे  रहा बाधित

टेक्निकल फॉल्ट आने से वंदे भारत ट्रेन की इमरजेंसी ब्रेक हुई जाम, दिल्ली-बनारस रूट 3 से 4 घंटे रहा बाधित

बुलंदशहर में वंदे भारत ट्रेन में टेक्निकल फॉल्ट आने के बाद इमरजेंसी ब्रेक भी जाम हो गए। इमरजेंसी ब्रेक जाम होने से ट्रेन को वैर स्टेशन पर रोका गया। यहां से ट्रेन को स्पोर्टिंग इंजन के जरिए खींचकर खुर्जा जंक्शन पहुंचाया गया। ये वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से बनारस जा रही थी। ट्रेन में सवार यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस से बनारस के लिए रवाना किया। वंदे मातरम ट्रेन का चक्का जाम होने से दिल्ली से बनारस का रूट 3 से 4 घंटे बाधित हुआ। हालांकि इमरजेंसी ब्रेक जाम होने से किसी के भी हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। वंदे भारच भारत की सबसे आधुनिक और नई खूबियों से लैस नई पीढ़ी की हाई स्पीड ट्रेन है। दिल्ली और वाराणसी तथा नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा मुंबई से अहमदाबाद के बीच भी वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास जानवरों के झुंड से टकरा गई थी। जानवरों के झुंड से टकराने के कारण इसका आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK