Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

माउंट एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही पदमश्री ममता 4, 813 फीट ऊंची चोटी पर मनाएगी जन्मदिन

Written by  CHOHAN -- November 01st 2017 08:38 AM -- Updated: April 23rd 2018 12:19 PM
माउंट एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही पदमश्री ममता 4, 813 फीट ऊंची चोटी पर मनाएगी जन्मदिन

माउंट एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही पदमश्री ममता 4, 813 फीट ऊंची चोटी पर मनाएगी जन्मदिन

माउंट एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही पदमश्री ममता सौदा हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी करोह पर अपना व बेटे का जन्मदिन मनाएंगी। यह चोटी पंचकूला में मोरनी हिल्स के पास है। इसकी ऊंचाई 4, 813 फीट है। ममता ने यह फैसला इसलिए लिया है कि इस चोटी को अभी तक वह पहचान नहीं मिल पाई है। हरियाणा पुलिस में पुलिस उप अधीक्षक ममता सौदा ने खुद यह जानकारी पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि इस चोटी को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने के लिए मीडिया सबसे सशक्त माध्यम है। वह खुद आज जिस मुकाम पर हैं, उसमें मीडिया का अहम रोल रहा है। ममता सौदा ने कहा कि 1 नवंबर को उनका व उनके बेटे आर्यन का जन्मदिन है। वह इस जन्मदिन को बार मोरनी हिल्स पर ही मनाएंगी। उनके पति राजीव भी पर्वतारोही हैं, इसलिए उन्होंने इस चोटी को एक विश्व स्तरीय पहचान दिलवाने की पहल की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के युवा-युवतियों के लिए यह स्थान इस क्षेत्र में तैयारी करने के लिए मिशन की पहली सीढ़ी है, लेकिन युवाओं को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्हें भी इस क्षेत्र की जानकारी कुछ समय पहले ही मिल पाई है। इसलिए युवा इस स्थान से अपने मिशन की शुरूआत कर आगे बढ़े।  


Top News view more...

Latest News view more...