अमेरिका के इंडियाना में FedEx सेंटर पर गोलीबारी, चार सिखों सहित 8 की मौत
अमेरिका के इंडियाना शहर के फेडेक्स फैसेलटी सेंटर में गोलीबारी के दौरान चार सिखों सहित कुल आठ लोग मारे गए हैं। इस घटना में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान इंडियाना निवासी 19 वर्षीय ब्रैंडन स्कॉट होल के तौर पर हुई है। इस घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली। [caption id="attachment_489976" align="aligncenter" width="703"] अमेरिका के इंडियाना में FedEx सेंटर पर गोलीबारी, चार सिखों सहित 8 की मौत[/caption] इस घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन और भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दुःख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्हें गोलीबारी की जानकारी मिली है। उन्होंने बंदूक द्वारा फैलाई गई हिंसा को 'महामारी' कहा। उन्होंने एक बयान में कहा 'बहुत सारे अमेरिकी बंदूक द्वारा फैलाई गई हिंसा से हर दिन कई लोग मर रहे हैं। यह हमारे चरित्र पर दाग लगाता है और हमारे राष्ट्र की आत्मा पर हमला करता है।' [caption id="attachment_489975" align="aligncenter" width="700"] अमेरिका के इंडियाना में FedEx सेंटर पर गोलीबारी, चार सिखों सहित 8 की मौत[/caption] यह भी पढ़ें- बॉर्डर पर नहीं रोके जाएंगे पर्यटक और हिमाचली, रिपोर्ट लाना जरूरी: सीएम यह भी पढ़ें- चंडीगढ़: अब वर्कप्लेस पर लगा सकेंगे टीका, करना होगा ये काम [caption id="attachment_489974" align="aligncenter" width="700"] अमेरिका के इंडियाना में FedEx सेंटर पर गोलीबारी, चार सिखों सहित 8 की मौत[/caption] अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी इस घटना पर शोक जताया है। कमला ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'फेडेक्स फैसेलटी सेंटर में मारे गए लोगों के साथ पूरे राष्ट्र की संवेदनाएं हैं, जो लोग इस हमले में घायल हुए हैं, मैं प्रार्थना करती हूं कि वे लोग जल्दी ठीक हो जाएं। बता दें कि डिलीवरी सर्विस फैसेलटी पर काम करने वाले 90 फीसदी लोग भारतीय-अमेरिकी मूल के हैं। यहां के अधिकतर कर्मी ज्यादातर स्थानीय सिख समुदाय से आते हैं। हादसे के मृतकों की पहचान करली स्मिथ- 19, सामरिया ब्लैकवेल- 19, 32 वर्षीय मैथ्यू आर. अलेक्जेंडर, अमरजीत जोहल- 66, जसविंदर कौर- 64, जसविंदर सिंह- 68, अमरजीत सेखों- 48, और जॉन वीसर्ट- 74 के रूप में की है।