Tue, Jul 8, 2025
Whatsapp

यमुनानगर में पूर्व कांग्रेस नेता के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गोलियां लगने से हुए जख्मी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 31st 2021 04:22 PM -- Updated: December 31st 2021 04:23 PM
यमुनानगर में पूर्व कांग्रेस नेता के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गोलियां लगने से हुए जख्मी

यमुनानगर में पूर्व कांग्रेस नेता के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गोलियां लगने से हुए जख्मी

यमुनानगर/तिलक भारद्वाज: यमुनानगर में पूर्व कांग्रेसी नेता राजेंद्र वाल्मीकि के बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है। बदमाशो ने एक के बाद एक उन पर पांच राउंड फायरिंग की है जिसमें से दो गोलियां लगने से पूर्व कांग्रेस नेता राजेंद्र का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गोली लगने के बाद राजेंद्र वाल्मीकि के बेटे जानू और उसका दोस्त ने भाग कर अपनी जान बचाई हालाकि बदमाशों ने उनपर भागते हुए भी फायर किए। जानू के साथ बैठे अन्य युवक की मानें तो गोली लगने के बाद वो जमीन पर गिरे तो तब भी बदमाशो ने उन पर तीन चार गोलियां दागी, लेकिन वह गोली लगी नहीं, जिसके बाद वह मौके से भाग निकले। [caption id="attachment_563239" align="alignnone" width="300"] राजेंद्र वाल्मीकि यमुनानगर, हरियाणा न्यूज, क्राइम न्यूज घायल युवक जानू का दोस्त[/caption] वहीं, बदमाशों की तस्वीरें भागते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। हालांकि पीड़ित परिवार की इन दिनों कई लोगो के साथ रंजिश भी बताई जा रही है, लेकिन यह गोली चलाने वाला कौन था इसकी जांच पुलिस कर रही है। फिल्हाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। [caption id="attachment_563235" align="alignnone" width="300"] राजेंद्र वाल्मीकि यमुनानगर, हरियाणा न्यूज, क्राइम न्यूज सीसीटीवी में कैद हुई वारदात[/caption]   गौरतलब है कि इससे पहले राजेंद्र वाल्मीकि के बड़े बेटे की भी जेल में मौत हो गई थी और अब छोटे बेटे पर भी जानलेवा हमला होने से परिवार दहशत में जरूर आ गया है, लेकिन इस बार गोली चलाने वाला कौन था इसके बारे में अभी कुछ साफ नही हो पाया है। [caption id="attachment_563242" align="alignnone" width="300"]राजेंद्र वाल्मीकि यमुनानगर, हरियाणा न्यूज, क्राइम न्यूज अस्पताल में उपचाराधीन घायल[/caption] [caption id="attachment_563244" align="alignnone" width="300"] राजेंद्र वाल्मीकि यमुनानगर, हरियाणा न्यूज, क्राइम न्यूज वारदात के बाद मौके पर जमा हुई भीड़[/caption]


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK