Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

UK से भारत आने वाली सभी उड़ानें रद्द

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- December 21st 2020 03:25 PM -- Updated: December 21st 2020 04:00 PM
UK से भारत आने वाली सभी उड़ानें रद्द

UK से भारत आने वाली सभी उड़ानें रद्द

नई दिल्ली। भारत सरकार ने यूके से भारत आने वाली सभी उड़ानें 22 दिसंबर रात 11:59 बजे से 31 दिसंबर रात 11:59 बजे तक अस्थायी रूप से निलंबित रखने का फैसला लिया है। यह कदम यूके में मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया गया है। दरअसल यूके में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इसके चलते नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ानों को रद्द कर दिया है। India suspends all flights from the United Kingdom, details inside जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन VUI-202012/01 मिला है जो बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। ऐसे में एहतियात के तौर पर सरकार ने ये कदम उठाया है। यह भी पढ़ें- भगवान के घर को भी नहीं छोड़ रहे चोर, मंदिर से 4 किलो चांदी के छत्र व आभूषण ले उड़े Coronavirus Update कई देशों ने पहले ही यूके जाने वालीं सारी फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है। फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, और इटली सहित कई देशों ने UK की फ्लाइट पर बैन लगाया है। यह भी पढ़ें- रिलायंस के पेट्रोल पंप पर किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना [caption id="attachment_451646" align="aligncenter" width="696"]Kumari Selja on Haryana Govt हरियाणा में बढ़ते कोरोना संक्रमण के लिए भाजपा-जजपा सरकार जिम्मेदार: सैलजा[/caption] इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने मांग का थी कि सरकार को तत्काल ब्रिटेन जाने वाली और ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द कर देनी चाहिए। जब तक कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर सटीक जानकारी नहीं आती, तब तक ये रोक लगाई जानी चाहिए।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK