Sun, Apr 5, 2026
Whatsapp

तीन बार भाजपा से सांसद रहे सुरेश चंदेल कांग्रेस में शामिल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 22nd 2019 01:25 PM -- Updated: April 22nd 2019 01:26 PM
तीन बार भाजपा से सांसद रहे सुरेश चंदेल कांग्रेस में शामिल

तीन बार भाजपा से सांसद रहे सुरेश चंदेल कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से तीन बार भाजपा से सांसद रहे सुरेश चंदेल ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। सुरेश चंदेल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर उनके साथ हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल मौजूद रहीं। [caption id="attachment_285790" align="aligncenter" width="700"]congress सुरेश चंदेल के कांग्रेस में जाने से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।[/caption] सुरेश चंदेल के कांग्रेस में जाने से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सुरेश चंदेल का क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव है। ऐसे में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें : राफेल मामले में राहुल गांधी ने कोर्ट में दायर किया जवाब, जताया खेद


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK