इनेलो से पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने थामा कांग्रेस का हाथ
इनेलो से पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने थामा कांग्रेस का हाथ[/caption]
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी जनता कि उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि आज से 5 साल पहले भाजपा द्वारा जनता को झूठ बोलकर बहुत सारे वादे किए गए जिसके झांसे में आकर हरियाणा की मासूम जनता ने उन्हें वोट दे दिए। लेकिन इस बार जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली।
[caption id="attachment_347884" align="aligncenter" width="700"]
इनेलो से पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने थामा कांग्रेस का हाथ[/caption]
अशोक तंवर और अन्य नेताओं के बागी होने पर कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बहुत बड़ी पार्टी है। हमेशा कांग्रेस में लोग आते और जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन मजबूत है किसी व्यक्ति विशेष से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस और जेजेपी को बड़ा झटका, कई दिग्गज भाजपा में शामिल
---PTC NEWS---