हाथपैर तोड़ फिरौती मांगता था ये गैंग, मुख्य सरगना को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[caption id="attachment_486359" align="aligncenter" width="700"]
हाथपैर तोड़ फिरौती मांगता था ये गैंग, मुख्य सरगना को पुलिस ने किया गिरफ्तार[/caption]
क्राइम ब्रांच ने सचिन उर्फ़ मूसा के कब्ज़े से अवैध पिस्टल के साथ कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आपको बता दें कि फरीदाबाद में फ्रैक्चर गैंग हाथपैर तोड़ फिरौती और रंगदारी के मामलो को अंजाम दे दहशत पर प्रयाय बनता जा रहा था।
यह भी पढ़ें- मंडियों में गेहूं की खरीद के लिए उचित व्यवस्था करे सरकार- हुड्डा
यह भी पढ़ें- हिमाचल: 15 अप्रैल तक स्कूल बंद, छुट्टियों को लेकर जारी हुई नोटिफिकेशन
[caption id="attachment_486362" align="aligncenter" width="700"]
हाथपैर तोड़ फिरौती मांगता था ये गैंग, मुख्य सरगना को पुलिस ने किया गिरफ्तार[/caption]
इस मामले में एसीपी क्राइम की माने तो फ्रैक्चर गैंग अब गुरुग्राम की चकाचौंध से प्रभावित हो गुरुग्राम में वारदातों को अंजाम देने में लगा था। पुलिसिया पूछताछ में सचिन उर्फ़ मूसा ने खुलासा किया कि उसने और उसके साथियों ने डीएलएफ फेज़ 2 के पब बार मालिकों से बेरहमी से मारपीट कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इसके बाद टारगेट पर रहे पब बार मालिकों से लाखों की रंगदारी और फिरौती की मांग कर डाली और रंगदारी ना देने एवज में जान से मारने की धमकी दी थी।
वहीं सचिन उर्फ़ मूसा की गुनाहों की फेहरिस्त छोटी नहीं है। इससे पहले भी सचिन उर्फ मूसा ने अपने साथियों के साथ मिल नवंबर 2017 में पलवल में नए बहुचर्चित ओम प्रकाश वकील हत्या कांड को अंजाम दे क्राइम की दुनिया में सिक्का जमाने की कोशिश की थी जिसमें सचिन उर्फ मूसा गिरफ्तार भी हुआ लेकिन उसके बाद जेल से जमानत पर रिहा होने बाद से फिर से वारदातों को अंजाम देने में लगा था।
[caption id="attachment_486360" align="aligncenter" width="700"]
हाथपैर तोड़ फिरौती मांगता था ये गैंग, मुख्य सरगना को पुलिस ने किया गिरफ्तार[/caption]
वहीं पुलिस की माने तो गिरफ्तार सचिन उर्फ़ मूसा गैंग्स्टर रणबीर भाटी और कुख्यात गैंग्स्टर सुंदर भाटी का शार्प शूटर है और दर्जन भर संगीन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे पुलिस को चुनौती देता आ रहा था। बहरहाल पुलिस इसे रिमांड पर ले कई और वारदातों के खुलासे के दावा करने में लगी है।