Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध, अब पोस्ट ऑफिस मुख्यालयों पर मिल रहा गंगाजल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 09th 2020 03:41 PM
कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध, अब पोस्ट ऑफिस मुख्यालयों पर मिल रहा गंगाजल

कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध, अब पोस्ट ऑफिस मुख्यालयों पर मिल रहा गंगाजल

फरीदाबाद। (सुधीर शर्मा) सावन के महीने में मंदिरों और शिवालयों में भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए इस बार डाक विभाग द्वारा लोगों को गंगाजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। फरीदाबाद के पोस्ट ऑफिस मुख्यालय पर 250 एमएल बोतल में कोई भी जाकर मात्र 30 रुपए में गंगाजल खरीद सकता है। फरीदाबाद पोस्ट ऑफिस मुख्यालय पर लोग पहुंच कर गंगाजल खरीद रहे हैं। इसके लिए पोस्ट ऑफिस द्वारा विशेष काउंटर लगाए गए हैं। गौरतलब है कि इस बार कोविड-19 के चलते कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में कोई भी श्रद्धालु यहां से गंगा जल खरीद कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सकता है। Ganga Jal at Post Office | Kanwar Yatra 2020 | Haryana News पोस्ट ऑफिस मुख्यालय की सुपरवाइजर अनीता ने बताया कि इस बार सरकार ने कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसके चलते जहां पर विशेष रुप से गंगाजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसलिए कोई भी व्यक्ति और श्रद्धालु डाकघर से 30 रुपए अदा करके गंगाजल प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि उनके यहां विभाग द्वारा 250ml गंगाजल की बोतल उपलब्ध है। सुपरवाइजर ने बताया कि इसके अलावा मंदिर संस्थान उनसे संपर्क करके ऑर्डर बुक करवा सकते हैं। Ganga Jal at Post Office | Kanwar Yatra 2020 | Haryana News पोस्ट ऑफिस मुख्यालय से गंगाजल खरीदने आए राज नाम के व्यक्ति ने बताया कि उसने यहां से गंगाजल खरीदा है जिसके लिए उसने 30 रुपए अदा किए हैं। सरकार की पहल पर उसने खुशी व्यक्त की। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK