गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी को बताया कांग्रेस की खराब हालत का जिम्मेदार, कही ये बात
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के लिए गुलाम नबी आजाद का इस्तीफा बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस इस समय नेतृत्व संकट के साथ साथ बुरे दौर से भी गुजर रही है। हालिया चुनावों में कांग्रेस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।
सोनिया गांधी को सौंपे गए इस्तीफे में गुलाम नबी आजाद ने लिखा, 'बड़े अफसोस और बेहद भावुक दिल के साथ मैंने कांग्रेस के साथ अपना पुराना संबंध खत्म करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस से मेरा नाता आधी सदी पुराना है। कांग्रेस चाटुकारों के कारण इच्छा शक्ति और क्षमता पूरा तरह से खो दी है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले 'नेतृत्व को कांग्रेस जोड़ो' यात्रा करनी चाहिए थी।'Congress leader Ghulam Nabi Azad severs all ties with Congress Party pic.twitter.com/RuVvRqGSj5 — ANI (@ANI) August 26, 2022