Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

हरियाणा के मुख्यमंत्री को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 21st 2019 03:41 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित

हरियाणा के मुख्यमंत्री को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार को एक बार फिर एक और उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया गया है और यह सम्मान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उनके निवास स्थान पर दिया गया। राज्य सरकार के अंतर्गत चल रहे कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, हरियाणा को 6 मिनट के लिए गीता श्लोक पाठ को एक साथ 18000 छात्रों के माध्यम से उच्चारण किये जाने हेतु वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा दर्ज किए जाने के लिए प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। यह उच्चारण गत 18 दिसम्बर, 2018 को दोपहर 12.00 बजे से 12.06 बजे के बीच अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया था। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबरा की उपस्थिति में लिया। इस मौके पर मनोहर लाल ने कहा कि अगामी 9 से 11 अगस्त के दौरान यूनाइटेड किंगडम में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि कनाडा में भी भारतीयों द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा जिसके लिए हरियाणा सरकार अपना पूरा सहयोग करेगी। [caption id="attachment_320615" align="aligncenter" width="700"]CM Honored 2 हरियाणा के मुख्यमंत्री को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित[/caption] मुख्यमंत्री ने कहा कि गत दिनों मॉरिशस में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया और स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को विश्व स्तर पर मनाया जाए और इसके लिए हरियाणा सरकार पूर्णता प्रयास कर रही है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव विश्व स्तर पर जगह-जगह आयोजित हो। यह भी पढ़ेंहिमा दास का शानदार प्रदर्शन जारी, एक महीने में जीता पांचवा गोल्ड उन्होंने इस अवसर पर 48 कोस की वेबसाइट और मोबाइल एप की भी शुरुआत की। इस मोबाइल एप में कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, करनाल के 134 तीर्थ स्थानों की विस्तृत जानकारी होगी। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की गतिविधियों के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन व तीर्थ स्थानों की भी जानकारी होगी। ऐप के माध्यम से श्रद्धालु तीर्थ स्थानों के रास्तों को रियल टाइम या वर्चुअल देख सकेंगे। —PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK