Sat, May 31, 2025
Whatsapp

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी मनोज कुमार को मिलेगा भीम अवॉर्ड, 23 सालों से कर रहे हैं मुक्केबाजी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 27th 2022 03:39 PM -- Updated: February 27th 2022 03:53 PM
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी  मनोज कुमार को मिलेगा भीम अवॉर्ड, 23 सालों से कर रहे हैं मुक्केबाजी

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी मनोज कुमार को मिलेगा भीम अवॉर्ड, 23 सालों से कर रहे हैं मुक्केबाजी

कुरूक्षेत्र/अशोक यादव: अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मनोज कुमार को प्रदेश सरकार की ओर से भीम अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। भीम अवॉर्ड प्रदेश का सबसे बड़ा खेल अवॉर्ड है। कैथल जिले के गांव राजौंद निवासी मनोज का नाम भारत के सफल मुक्केबाजों में आता है। मनोज कुमार पिछले 23 वर्षों से लगातार बॉक्सिंग कर रहे हैं। उन्होंने 1998 से अपने बड़े भाई और कोच राजेश कुमार के मार्गदर्शन में खेलना शुरु किया था। मनोज लंदन ओलंपिक 2012 और रियो ओलंपिक 2016 में हिस्सा ले चुके हैं और उनकी दोनों ओलंपिक रैंकिंग नौवीं रही थी और वे पांच बार विश्व चैंपियनशिप भी खेल चुके हैं। इनमें से एक बार कांस्य पदक भी जीत चुके हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक पदक जीते 23 वर्षों तक भारतीय मुक्केबाजी करने वाले मनोज पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। देश के लिए कॉमनवेल्थ खेलों में दूसरा पदक जीतने वाले भी अब तक के पहले भारतीय मुक्केबाज हैं। मनोज साल 2017 में देश के बेस्ट मुक्केबाज अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। 2014 में उन्हें भारत सरकार ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था। Haryana Govt confer Bhim Award to boxer manoj kumar अब तक देश के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक पदक जीत चुके हैं और विश्व मुक्केबाजी रैंकिंग में छठी रैंक के बॉक्सर रह चुके हैं। मनोज ने इस अवॉर्ड के लिए चयन करने पर खेल मंत्री संदीप सिंह और खेल निदेशक पंकज नैन का भी आभार जताया। Haryana Govt confer Bhim Award to boxer manoj kumar बता दें कि मनोज को भीम अवॉर्ड 2007 में मिलना था, लेकिन अब इसे 2022 में 15 सालों बाद मिलना मुमकिन हुआ है। इससे पहले भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए मामला कोर्ट में चला था फिर उसके बाद सरकार ने उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया था। मनोज अभी अपनी फिटनेस के साथ प्रोफेशनल बॉस्किंग और एमेच्योर 2024 के लिए तैयारी कर रहे हैं।  


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK