Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

खिलाड़ियों की बल्ले बल्ले, पदक जीतने पर मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी

Written by  Arvind Kumar -- September 07th 2019 10:53 AM
खिलाड़ियों की बल्ले बल्ले, पदक जीतने पर मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी

खिलाड़ियों की बल्ले बल्ले, पदक जीतने पर मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी

चंडीगढ़। सरकार ने ओलम्पिक, पैरालम्पिक, विश्व स्तरीय विश्वविद्यालयों, एशियन खेल, कॉमनवेल्थ खेल, नेशनल खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भारी बढ़ोतरी की है। यह जानकारी हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज ने दी है। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार ने अब ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी की पुरस्कार राशि 5 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता खिलाड़ी को 3 करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 2 करोड़ से बढ़ाकर 2.50 करोड़ रुपये तथा प्रतिभागियों की पुरस्कार राशि 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपए की गई है। इसी प्रकार, एशियन पैरा खेलों, कॉमनवेल्थ, विश्व कप चैम्पियनशिप सहित अन्य खेलों पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भी भारी बढ़ोतरी की गई है। [caption id="attachment_337246" align="aligncenter" width="700"]Anil Vij 1 (1) खिलाड़ियों की बल्ले बल्ले, पदक जीतने पर मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी[/caption] खेल मंत्री ने कहा कि वर्ष 2016-17, वर्ष 2017-18 तथा वर्ष 2018-19 के दौरान प्रदेश के करीब 3 हजार पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के इन राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के खातों में लगभग 92.49 करोड़ रुपए की नकद पुरस्कार राशि स्थानांतरित की जा चुकी है। इनमें राष्ट्रमंडल, एशियन तथा पैरा-एशियन खेलों में पदक विजेता खिलाड़ी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछली सरकार के दौरान पुरस्कार राशि से वंचित रहे लम्बित खिलाड़ियों को भी सम्मानित करने का कार्य किया है। [caption id="attachment_337248" align="aligncenter" width="700"]players खिलाड़ियों की बल्ले बल्ले, पदक जीतने पर मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी[/caption] विज ने कहा कि सरकार के लगभग 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान अभी तक प्रदेश के कुल 11293 खिलाड़ियों को 425 करोड़ रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित की जा चुकी है। इनमें वर्ष 2014-15 के 1759 खिलाड़ियों को 29 करोड़ रुपए, वर्ष 2015-16 के 3416 खिलाड़ियों को 89.90 करोड रुपए, वर्ष 2016-17 के 1862 खिलाड़ियों को 48.88 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 के 160 खिलाड़ियों को 41.73 करोड़ रुपए, वर्ष 2018-19 के 1166 खिलाड़ियों को 33.31 करोड़ रुपए तथा वर्ष 2019-20 के 2930 खिलाड़ियों को 92.49 करोड़ रुपए की नकद पुरस्कार राशि वितरित की गई। यह भी पढ़ें‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का शुभारंभ, पीएम बोले- यह स्वस्थ भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...