Sun, Apr 2, 2023
Whatsapp

तस्करी कर गुजरात लाई जा रही 490 पेटी शराब हरियाणा में जब्त, एक गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने बुधवार को सेना के जाली कागजात का उपयोग करके पंजाब से सूखे राज्य गुजरात में तस्करी कर लाई जा रही 490 पेटी शराब बरामद की।

Written by  Shivesh jha -- March 16th 2023 02:13 PM
तस्करी कर गुजरात लाई जा रही 490 पेटी शराब हरियाणा में जब्त, एक गिरफ्तार

तस्करी कर गुजरात लाई जा रही 490 पेटी शराब हरियाणा में जब्त, एक गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने बुधवार को सेना के जाली कागजात का उपयोग करके पंजाब से सूखे राज्य गुजरात में तस्करी कर लाई जा रही 490 पेटी शराब बरामद की। हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि नारनौल पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि 

एक ट्रक में शराब की तस्करी पंजाब से गुजरात की जा रही है। महेंद्रगढ़ जिले में हाईवे पर चौकी बना दी गई और दादरी की तरफ से आ रहे एक कंटेनर ट्रक को रुकने का इशारा किया गया। जब वाहन की तलाशी ली गई, तो 490 पेटी शराब बरामद की गई।


उन्होंने बताया कि ट्रक के चालक हरियाणा के पलवल निवासी सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शराब पंजाब से लाए थे और गुजरात ले जा रहे थे। उन्होंने आर्मी कैंटीन से खरीदे गए विभिन्न सामानों के फर्जी चालान तैयार किए थे, जबकि सभी बक्सों में शराब की बोतलें थीं।

अधिकारी ने कहा कि उसे एक अदालत में पेश किया गया और पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है।

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...