Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

हरियाणा आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना

हरियाणा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा ने पंजाब के बजट की सराहना करते हुए कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Shivesh jha -- March 10th 2023 06:55 PM
हरियाणा आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना

हरियाणा आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना

हरियाणा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा ने पंजाब के बजट की सराहना करते हुए कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप की सरकार ने पंजाब में फिजूलखर्ची बंद कर सरकारी खजाने में बढ़ोतरी की है। 

उन्होंने कहा कि पिछले साल से 26 प्रतिशत बढ़ोतरी वाला बजट पंजाब सरकार ने पेश किया यानी विकास कार्यों में 26 प्रतिशत बजट और लगेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की  पिछली सरकार लाखो रुपए का कर्ज छोड़ कर गई है।


उन्होंने कहा कि पंजाब के बजट में इतना कुछ है वहीं हरियाणा में बजट शिक्षा को लेकर कोई बढ़ोतरी नहीं की जबकि पंजाब सरकार ने 12 प्रतिशत बढ़ोतरी की है। हरियाणा में पौने चार लाख करोड़ का कर्ज है। हुड्डा भी घाटे में छोड़ कर गए थे। 

आप की सरकार दिल्ली और पंजाब में लोगो के हित में काम कर चिकित्सा, शिक्षा और बिजली मुहिया करवा रही है, तो भाजपा उसे फ्री देने का आरोप लगाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश सरकार में बेरोजगारी बहुत है। प्रदेश में एक लाख 82 हजार सरकारी नौकरियों के पद खाली है।

उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी सवाल उठाया। ढांडा ने कहा कि जिस प्रकार से आप पार्टी रोहतक में अपना जनाधार बढ़ा रही उससे हुड्डा का पूरा परिवार बौखलाया हुआ है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और आशा हुड्डा घर घर जाकर लोगो से संपर्क कर रहे है।

- With inputs from our correspondent

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK