Tue, Mar 28, 2023
Whatsapp

कभी कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम हरियाणा अब हर बेटी के जन्म पर मनाता है जश्न: सीएम खट्टर

कभी कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम हरियाणा में अब हर लड़की का जन्मदिन मनाया जाता है। आज राज्य में प्रति 1,000 लड़कों पर 923 लड़कियां हैं।

Written by  Shivesh jha -- March 11th 2023 12:38 PM
कभी कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम हरियाणा अब हर बेटी के जन्म पर मनाता है जश्न: सीएम खट्टर

कभी कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम हरियाणा अब हर बेटी के जन्म पर मनाता है जश्न: सीएम खट्टर

कभी कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम हरियाणा में अब हर लड़की का जन्मदिन मनाया जाता है। आज राज्य में प्रति 1,000 लड़कों पर 923 लड़कियां हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि यह 'बेटी बचाओ, बेटी पढाओ' अभियान के कारण संभव हुआ है, जिसे 22 जनवरी 2015 को पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। 

खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक संगठनों, खाप पंचायतों, गैर सरकारी संगठनों, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभागों ने हरियाणा में लिंग अनुपात में सुधार के लिए अथक प्रयास किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने कन्या भ्रूण हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है।


उन्होंने कहा कि इन्हीं समर्पित प्रयासों के कारण आज हरियाणा में प्रति 1,000 लड़कों के अनुपात में 923 लड़कियां हैं जो 2014 में प्रति 1,000 लड़कों के अनुपात में 871 लड़कियां थीं। उन्होंने कहा कि कभी कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम हरियाणा अब हर बेटी के जन्म पर जश्न मनाता है।

करनाल में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने शिक्षा, संस्कृति, रक्षा, गायन, चिकित्सा, समाज कल्याण, खेल, उड्डयन और पर्वतारोहण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार और कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया। 

उन्होंने फतेहाबाद, अंबाला और जींद के उपायुक्तों को उनके जिलों में लिंगानुपात में सुधार के लिए नकद पुरस्कार भी दिया। खट्टर ने कहा कि राज्य पुलिस बल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 2014 में 6 प्रतिशत से बढ़कर आज 10 प्रतिशत हो गया है, आने वाले वर्षों में इसे 15 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है।

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...