Thu, May 21, 2026
Whatsapp

पत्रकार संघ के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

सीएचजेयू का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह बराड़, चेयरमैन बलवंत तक्षक व सचिव अभिषेक के नेतृत्व में स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को चंडीगढ़ में पत्रकारों की मांगों को लेकर पत्र सौपा।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Shivesh jha -- March 16th 2023 09:39 PM
पत्रकार संघ के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

पत्रकार संघ के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (रजि.) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से चंडीगढ़ में भेंट कर हरियाणा के पत्रकारों की मांगों से सम्बंधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्यरूप से यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह बराड़, चेयरमैन बलवंत तक्षक तथा सचिव अभिषेक शामिल थे।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर को पत्रकारों की मांगों के विषय में विस्तार से जानकारी देेते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए शुरू की गई पत्रकार सम्मान पेंशन को पूरे देश में सबसे पहले हरियाणा ने शुरू किया था और अब पूरे देश में पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, गोवा, बिहार सहित अनेक राज्यों ने हरियाणा का अनुसरण किया है। 


प्रतिनिधि मंडल ने पत्रकारों के हित में की  गई इस पहल के लिए प्रदेश सरकार को बधाई देते हुए बताया कि हरियाणा में पत्रकारों के लिए पेंशन योजना 2017 में शुरू की गई थी, लेकिन अब 2023 तक इस पेंशन योजना में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इसलिए पेंशन राशि में तुरंत बढ़ोतरी की जाए और सरकार की घोषणा अनुसार सभी पत्रकारों को कैशलैस मेडिकल सुविधा कार्ड प्रदान किए जाए।

राम सिंह बराड़ ने बताया कि स्पीकर का रुख पत्रकारों की मांग के प्रति बेहद साकारात्मक रहा। उन्होंने हमारी मांग के तन्मयता से सुना। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि स्पीकर को दिए गए ज्ञापन में कोरोना काल में शहीद हुए पत्रकारों को कोरोना योद्धा मानते हुए उनके परिवारों को 10-10 लाख रूपए की आर्थिक मदद तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।

ज्ञापन में पत्रकार पेंशन योजना में बढ़ोतरी करके इसे हर महीने 20 हजार रुपए करने, मान्यता के नियमों को सरल बनाने व बड़े कस्बों के पत्रकारों को भी मान्यता देने, प्रदेश स्तरीय प्रेस मान्यता कमेटी का गठन करने, पेंशन के लिए पत्रकारों की आयु सीमा कम करने तथा लाइलाज बीमारी या अप्राकृतिक कारण से निधन होने परपरिवार को पेंशन सुविधा देने की मांग की गई। 

ज्ञापन में गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी पेंशन सुविधा मुहैया कराने तथा कैशलैस मेडिकल सुविधा कार्ड देने की मांग शामिल है। उन्होंने बताया कि स्पीकर को दिए गए ज्ञापन में हरियाणा के पत्रकारों के लिए चंडीगढ़ व पंचकूला में सरकारी आवास का कोटा बढ़ाने और जिला व उपमंडल स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को भी आवास की सुविधा प्रदान करने की बात कही गई है।

ज्ञापन में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को बस यात्रा की सुविधा पर लगाई गई किलोमीटर सीमा समाप्त करने और प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने टोल प्लाजा पर पत्रकारों को टोल से छूट देने की मांग भी शामिल है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता का पत्रकारों की मांगों के प्रति रूख बेहद सकारात्मक रहा।

- PTC NEWS

Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK