Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

अनिल विज के दफ्तर में महिलाओं ने की तोड़फोड़, मंत्री से मिलने पहुंची थी महिला समूह

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलने का इंतजार कर रही महिलाओं के एक समूह ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में राज्य सचिवालय के बाहर उनके कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Shivesh jha -- March 11th 2023 03:04 PM
अनिल विज के दफ्तर में महिलाओं ने की तोड़फोड़, मंत्री से मिलने पहुंची थी महिला समूह

अनिल विज के दफ्तर में महिलाओं ने की तोड़फोड़, मंत्री से मिलने पहुंची थी महिला समूह

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलने का इंतजार कर रही महिलाओं के एक समूह ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में राज्य सचिवालय के बाहर उनके कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। हालांकि आधिकारी तौर पर सचिवालय या मंत्री की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

कथित तौर पर मंत्री का इंतजार कर रही महिलाओं से मिलना था, जब वह कार्यक्रम स्थल पर नहीं आए तो गुस्साई महिलाओं ने अग्निशामक यंत्रों को हटाकर इधर-उधर फेंक दिया। इतना ही नहीं महिलाओं ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के दफ्तर में रखी तस्वीरों को भी फेंक दिया।


हंगामा की खबर फैलते ही सचिवालय की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मंत्री के मिलने का वादा पूरा नहीं करने पर महिलाएं नाराज हो गईं। मामले का एक वीडियो सोशल सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमे तोड़फोड़ किया जा रहा है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK