पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' हो रहा सफल, पहले हफ्ते भारी मादक पदार्थ व शराब जब्त
पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' हो रहा सफल, पहले हफ्ते भारी मादक पदार्थ व शराब जब्त[/caption]
पुलिस महानिदेशक, मनोज यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस विभाग को राज्य से संगठित अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों सहित अन्य अपराधियों का खात्मा करने के निर्देश दिये थे। पहले हफ्ते में, 20 से 27 नवंबर तक, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 75 मामले दर्ज कर ड्रग पेडलिंग में संलिप्त 88 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार, अवैध शराब की संबंधित धाराओं के तहत 151 मामले और 192 कलंदरे दर्ज करे 347 लोगों को काबू किया गया है।
[caption id="attachment_365648" align="aligncenter" width="700"]
पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' हो रहा सफल, पहले हफ्ते भारी मादक पदार्थ व शराब जब्त[/caption]
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री, अनिल विज ने हाल ही में 19 नवंबर, 2019 को आयोजित एक बैठक में पुलिस विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए प्रदेश में संगठित अपराध के खात्में व बढ़ते नषे की रोकथाम के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ की शुरूआत करने के आदेश दिए थे। गृह मंत्री के निर्देशों के बाद, हरियाणा पुलिस ने राज्य में ड्रग्स और अन्य अपराधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है।
डीजीपी ने संगठित अपराधियों व मादक पदार्थ तस्करी में शामिल असाामजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे मुख्यधारा में शामिल हो जाएं अन्यथा राज्य छोड़ कर चलें जाएं।
यह भी पढ़ें : पलवल में सवारियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 50 से ज्यादा घायल
---PTC NEWS---