Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

हरियाणा रोडवेज की बस व डंपर की जोरदार टक्कर, कई लोग घायल

Written by  Arvind Kumar -- November 19th 2019 09:46 AM
हरियाणा रोडवेज की बस व डंपर की जोरदार टक्कर, कई लोग घायल

हरियाणा रोडवेज की बस व डंपर की जोरदार टक्कर, कई लोग घायल

कुरुक्षेत्र। (अशोक याजव) पिहोवा के कुरुक्षेत्र रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस और डंपर की टक्कर लगने से कई लोग हो गए। घायल घायल लोगों को एंबुलेंस व निजी साधनों से प्राइवेट व सरकारी अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया। गनीमत यह रही लोगों को जान माल का नुकसान नहीं हुआ। कई लोग अभी तक बेहोशी की हालत में अस्पताल में उपचारधीन है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और यात्रा कर रहे लोगों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए हैं। [caption id="attachment_361315" align="aligncenter" width="700"] हरियाणा रोडवेज की बस व डंपर की जोरदार टक्कर, कई लोग घायल[/caption] आपको बता दें कि यह हादसा पिहोवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर लगभग 6:00 बजे का है। अंधेरा होने के कारण अचानक हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर की आंखों में लाइट लगने से साइड में खड़े डंपर से टक्कर लग गई। जिस कारण यात्रियों को काफी चोटें आई हैं और हरियाणा रोडवेज की बस व डंपर को भी काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जख्मी लोगों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। यह भी पढ़ेंराजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 10 से ज्यादा की मौत 25 घायल ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...