Fri, May 15, 2026
Whatsapp

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल तो बंडारू दत्तात्रेय होंगे हरियाणा के राज्यपाल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 06th 2021 01:22 PM
राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल तो बंडारू दत्तात्रेय होंगे हरियाणा के राज्यपाल

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल तो बंडारू दत्तात्रेय होंगे हरियाणा के राज्यपाल

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। दत्तात्रेय को सितंबर महीने में दो साल का कार्यकाल पूरा होना था। 'President Ramnath Kovind Would Be Killed', Says Priest, Arrestedवहीं राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे। राजेंद्र मूलत गोआ के रहने वाले हैं। राजेंद्र आर्लेकार गोआ सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा गोआ विधानसभा के अध्‍यक्ष पद पर ही वह रह चुके हैं। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK