Mon, Aug 11, 2025
Whatsapp

Morbi Bridge collapse: मोरबी ब्रिज हादसे में बीजेपी सांसद के 12 रिश्तेदारों की मौत, अब तक 40 बच्चों की मौत की खबर

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- October 31st 2022 11:19 AM
Morbi Bridge collapse: मोरबी ब्रिज हादसे में बीजेपी सांसद के 12 रिश्तेदारों की मौत, अब तक 40 बच्चों की मौत की खबर

Morbi Bridge collapse: मोरबी ब्रिज हादसे में बीजेपी सांसद के 12 रिश्तेदारों की मौत, अब तक 40 बच्चों की मौत की खबर

Morbi Bridge collapse: गुजरात के मोरबी में रविवार रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ। मोरबी में मच्छु नदी पर बना सालों पुराना केबल ब्रिज अचानक गिर गया। ब्रिज के टूटने से कई लोग नदी में गिर गए। हादसे में अब तक 141 लोगों की मौत हो चुकी है। अलग अलग मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 40 बच्चों की मौत हुई है। 

मच्छु नदी पर हुए इस दिल दहला देने वाले हादसे में बीजेपी सांसद मोहन भाई कुंदरिया के 12 रिश्तेदारों की मौत हो गई। बीजेपी सांसद मोहनभाई ने कहा कि इस हादसे में हमने मेरी बहन के जेठ यानी मेरे जीजा के भाई की 4 बेटियों, 3 जमाई और 5 बच्चों को खो दिया है। ये बेहद दुखद है। 


जानकारी के मुताबिक रेनोवेशन के महज 4-5 दिन बाद ब्रिज के दोबारा खुलने के बाद यह भयानक हादसा होने पर प्रशासन सवालों से घिर चुका है। अधिकारियों का कहना है कि  नगर निगम ने ब्रिज को फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया था।

मच्छु नदी पर बने इस पुल का करीब 140 साल पुराना था। राजा महाराजा भी महल जाने के लिए इसी पुल का इस्तेमाल करते थे। इस ब्रिज का उद्घाटन 20 फरवरी 1879 को मुंबई के गवर्नर रिचर्ड टेम्पल ने किया था। इसकी लंबाई 765 फीट है। यह गुजरात के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस में से एक बन गया था। रोज बड़ी संख्या में लोग घूमने आते थे, ये पुल हवा में झूलता रहता था और यह बिल्कुल ऋषिकेश के राम और लक्ष्मण झूला पुल जैसा था। इसलिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते थे।

बताया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी का दिन होने से ब्रिज पर क्षमता से अधिक लोग जमा हो गए थे। दिवाली की छुट्‌टी और रविवार होने के कारण भी भीड़ अधिक थी। ब्रिज की क्षमता से अधिक लोगों को ब्रिज पर जाने से रोका क्यों नहीं गया। ये जांच का विषय है।  

इस हादसे में 8 लोगों की जान बचाने वाले चश्मदीद ने दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्कर से कहा कि यहां हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। जो तैरना जानते थे, वो तैरकर बाहर आ रहे थे। बच्चे डूब रहे थे, हमने पहले उन्हें बचाया। उसके बाद बड़ों को निकाला। पाइप के सहारे लोगों को निकाल रहे थे।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK